Tuesday, 31 October 2017

पशुबलि शास्त्रोक्त है ?

#प्रश्न - यदि अहिंसा परम धर्म है तो फिर क्यों निरीह पशुओं की बलि दी जाती है | क्या यह हिंसा नहीं है ?

#उत्तर - सनातन धर्म में शास्त्र का सार है कि #परोपकारपुण्याय पशुयोनि अधम योनि है | यह जीव को उसके पापफल भोगार्थ मिलती है | इस अधम योनि से जीव को मुक्त करने की यह अनितरसाधारण विधि वेद मात्र में विहित हुई है | शास्त्रोक्त पशुबलि तभी की जाती है जब बलिदान किए जा रहे पशु की सहमति + सुख + उन्नति उस बलिकर्म में निहित हो | इस कारण से शास्त्रोक्त बलिकर्म हिंसा रूप न होकर उस जीव केे लिए कल्याण कारक व परोपकारक होता है | अब भला किसी का कल्याण व परोपकार करना कैसे अधर्म हो गया ? अत: कहा कि -

#अष्टादशपुराणेषु_व्यासस्य_वचनद्वयम् |
#परोपकारपुण्याय_पापाय_परपीडनम् | इति

अपि च पशु की सृष्टि भी यज्ञ के लिए स्वयं ब्रह्मा जी ने ही की है | इसलिए विधिवत् यज्ञ में वध अवध ही होता है |
यज्ञ में निधन प्राप्त पशु उत्तमोत्तम योनि को पाता है|

तथा च वेद में जो यज्ञार्थ हिंसा नियत की है इस चराचर में उसे अहिंसा ही जानना चाहिए | क्योंकि हिंसा क्या है ? अहिंसा क्या है ? धर्म क्या है? अधर्म क्या है ? इसमें वेद ही प्रमाण है | यत: वेद से ही धर्म प्रकट हुआ है |

👉 पर हां शास्त्रविधि रहित जो जो भी बलिकर्म या उदरभरणार्थ पशुहत्या होती है वह सब हिंसा मात्र है | उससे वचना व वचाना चाहिए | आजकल प्राय: सर्वत्र ऐसा ही हो रहा है |

जय श्री राम

1 comment:

  1. Enter your comment...आचार्यवर पशु की सहमति +सुख+उन्नति से क्या अभिप्राय है ?

    ReplyDelete

पूजा आदि में सिर नहीं ढंका चाहिए

शास्त्र प्रमाण:- उष्णीषो कञ्चुकी चात्र मुक्तकेशी गलावृतः ।  प्रलपन् कम्पनश्चैव तत्कृतो निष्फलो जपः ॥ अर्थात् - पगड़ी पहनकर, कुर्ता पहनकर, नग...