Tuesday, 19 March 2019

अग्नि और ब्राह्मण सहोदर है

अग्नि और ब्राह्मण की सहोदरता का प्रमाण हैं कि ब्राह्मण तथा अग्नि विराट् पुरुष के मुख से उत्पत्ति कही गयी हैं। ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीत्।। यजुः वा०शा ३१/११।।
मुखाद् अग्निरजायत।।३१/१२।।

इसलिये शास्त्रों में ब्राह्मणों को आग्नेय या अग्नि कहा गया हैं। तभी मीमांसा दर्शन १/४/२४सूत्र के शाबरभाष्य में आग्नेयो वै ब्राह्मणः।। पर प्रकाश डालने के लिये इस प्रकार प्रश्नोत्तरी हुई हैं--

*अथाग्नेयेषु (ब्राह्मणेषु) आग्नेयादि शब्दाः केन प्रकारेण ?

उ - गुणवादेन

को गुणवादः ?
उ - अग्निसम्बन्धः।

कथम् ?
उ-एकजातीयकत्वात् (अग्निब्राह्मणयोः)

किमेकजातीयकत्वम् ?
उ - प्रजापतिरकामयत प्रजाः सृजेयमिति। स मुखतस्त्रिवृतं निरमिमीत। तमग्निर्देवता अन्वसृज्यत"" ब्राह्मणो मनुष्याणाम्।। तस्मात् ते मुख्याः। मुखतोऽन्वसृज्यन्त।।

यहाँ पर अग्नि और ब्राह्मण की एकजातीयता स्पष्ट जानी जाती हैं।

अग्न्याऽभावे तु विप्रस्य पाणावेवोपपादयेत्।। मनुः ३/२१२।। यदि साग्निक न होतों विप्र के हाथ में अग्नौकरण आहुतिद्वय दे

इसमें हेतु यह दिया हैं -- *यो ह्यग्निः स द्विजो विप्रैर्मन्त्रदर्शिभिरुच्यते ।।मनुः तत्रैव।।*

गोपथ ब्रा०में कहा हैं --*ब्राह्मणो ह वा इममग्निं वैश्वानरं बभार।। १/२/२०।।*
कठोंपनिषद् से ब्राह्मण का अग्नित्व इस प्रकार कहा हैं - *वैश्वानरः प्रविशत्यतिथिर्बाह्मणो गृहान्।। १/१/७।।* भविष्य पुराण -  *ब्राह्मणा ह्यग्निदेवास्तु।। ब्राह्म पर्व लगभग १३ अ०।।*

महाभारत में निषाद के आचारवाले भी ब्राह्मण को निगलने के समय गरुड़ के कण्ठ में अग्निदाह जैसा प्रतित होने लगा था। आदिपर्व २९।।

*सास्य देवता ।। पार ०गृ सूत्र ४/२/२४।।* सूत्र के व्याख्यान में सिद्धान्तकौमुदी में कहा हैं *आग्नेयो वै ब्राह्मणो देवतया* - इसपर बालमनोरमा - *अग्निर्नाम यो देवताजातिविशेषो लोकवेद प्रसिद्धः, तदभिमानिको ब्राह्मणः।।*

उपर महाभारत का भी दृष्टांत दिया हैं इससे ब्राह्मण यह न समजें कि स्वकर्मपथभ्रष्ट ब्राह्मण भी इस कलियुग में श्रेष्ठ हैं, जो ब्राह्मण नित्यकर्म से रहित -आयाज्यों के याजन , अभक्ष्यादि दोषों से द्विजत्वभ्रष्टरूपी हलाहलविष लेकर स्वयं घूमते फिर रहे हैं वे इस प्रत्वयाय के कारण उनके संसर्गी व स्वकुल के  भी नाशक होतें ही हैं।। हलाहल की दाहक असर धारक के पर भी निश्चितता से होती ही हैं।। मार्गपर आ जायें।  इसलिये तो कहा हैं कि कलियुग में पापकर्ता यदि अपनी उचित प्रायश्चित्तविधा मार्गसे शुद्धि न करें तो त्यागने योग्य हैं -->  #कर्तारं_तु_कलौयुगे।।पाराशर।। #कलौ_पतति_कर्मणा।। तत्रैव।।

No comments:

Post a Comment

पूजा आदि में सिर नहीं ढंका चाहिए

शास्त्र प्रमाण:- उष्णीषो कञ्चुकी चात्र मुक्तकेशी गलावृतः ।  प्रलपन् कम्पनश्चैव तत्कृतो निष्फलो जपः ॥ अर्थात् - पगड़ी पहनकर, कुर्ता पहनकर, नग...